बाढ़ की संभावनाएँ सामने हैं
बाढ़ की संभावनाएँ सामने हैं,
और नदियों के किनारे घर बने हैं ।
चीड़-वन में आँधियों की बात मत कर,
इन दरख्तों के बहुत नाज़ुक तने हैं ।
इस तरह टूटे हुए चेहरे नहीं हैं,
जिस तरह टूटे हुए ये आइने हैं ।
आपके क़ालीन देखेंगे किसी दिन,
इस समय तो पाँव कीचड़ में सने हैं ।
जिस तरह चाहो बजाओ इस सभा में,
हम नहीं हैं आदमी, हम झुनझुने हैं ।
अब तड़पती-सी ग़ज़ल कोई सुनाए,
हमसफ़र ऊँघे हुए हैं, अनमने हैं ।
- दुष्यन्त कुमार


6 टिप्पणियाँ:
munish ji, aapne sachmuch bahut hi achchha kaam kiya hai, kavita sagar ke liye dheron badhai. hindi me net par jitna kaam ho raha hai, use aur badhane ki jarurat hai. main aapse kai baaten janna chahta tha. mera id hai: deepakmodi2001@gmail.com
aapse samkark karna chahunga
मुनीश जी, कविता सागर के लिये बहुत बहुत धन्यवाद और हार्दिक शुभकामनाएँ।
नमस्ते कुमार साहब। आपकी प्यारी कवीता पढ कर अच्छा लगा।
plese mujhe kavitayen apne id pe padne ka process batayen.
plese main apne id pe kavitayen padh saku iska process batayen
hi munish ji!
kavitaaye bahut acche hain. mein bhi likhti hoon par procedure nahin pata hain .kya aap mughe help kar sakte ?????
mohita@live.in
टिप्पणी करें
<< मुखपृष्ट